todaykhabar24

Today khabar

खेल

GT vsMI: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुंजा अश्वनी कुमार का शोर छोड़ दिया गुजरात पर बहुत बड़ा इंपैक्ट जानिए कैसे

मुंबई के दो नए खिलाड़ी चमके

GT vsMI मैच

गुजरात के खिलाफ मुंबई के जीत से दो नए खिलाड़ी उभर के सामने आए हैं,अश्वनी कुमार ने गेंद से बहुत बड़ा योगदान दिया तिलक वर्मा ने शानदारी पारी खेलते हुए अपने IPL कैरियर का पहला शतक जड़ दिया है,आगे अश्विनी ने क्या कहा जानिए

Mumbai Indians Vs gujrat titans
GT vs MI

विस्तार

    मुंबई इंडियंस ने गुजरात पर बड़ी जीत 99 रनों से की है, जितना योगदान तिलक वर्मा ने बल्ले से दिया है लगभग उतना ही योगदान अश्वनी कुमार ने गेंद से दिया, इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए अश्वनी कुमार ने गुजरात के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी

    Aswani kumar अश्विनी कुमार गुजरात पर भारी पड़े,

    200 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात के खिलाफ घातक साबित हुए अश्विनी कुमार बतौर इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस खिलाड़ी ने 4 ओवर के स्पैल में 6 की इकॉनमी से मात्र 24 रन दिए और 4 बड़ी विकेट भी निकाली उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को (14) राहुल तेवतिया (08),राशिद खान (04) और शाहरुख खान (17) को पवेलियन की राह दिखाइ इस दौरान अश्वनी ने छह के इकोनॉमि से गेंदबाजी की,

    प्रदर्शन पर क्या बोले गेंदबाज

    मुकाबला के जीतने के बाद अश्विनी से पूछा गया कि क्या योजना बनाकर आज मैदान में आए थे,तो उन्होंने बताया कि कुछ खास योजना नहीं थी, जब मैं गेंदबाजी करने आया तो देखा की हार्ड लेंथ और बैक ऑफ लेंथ असरदार साबित हो रही है, इसीलिए मैंने उसी योजना पर टिके रहना सही समझा, विकेट और मैच की स्थिति जैसी मांग रही थी मैंने उसी हिसाब से आज गेंदबाजी की, शॉर्ट बाल को लेकर अश्विनी कुमार ने कहा कि क्योंकि विकेट उसी तरह की गेंद मांग रही थी। हम विकेट लेने की योजना बना रहे थे।और हार्दिक पंड्या भैया से चर्चा करने के बाद हमने उसे सही तरीके से लागू किया।

    पहले भी कर चुके हैं यह कारनामा

    यह दूसरी बार है जब बाएं हाथ की इस गेंदबाज ने IPL मैच की एक पारी में चार विकेट हासिल किए इससे पहले (2025) में अश्विनी ने चार विकेट लेकर 24 रन दिए थे। आईपीएल में दूसरी बार चार विकेट लेने पर उन्होंने कहा ‘ मैं पहले से सोच रखा था जब मुझको मौका मिलेगा और टीम को मेरी जरूरत होगी तो मैं जरूर उसको पूरा करने की कोशिश करूंगा मैं हमेशा टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हु और अपनी टीम को जीताना चाहता हु मैं आज बहुत खुश हु।

    मैच का हाल

    तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी की दम पर और अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी की दम पर मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 99 रनों से जीतकर 2 प्वाइंट अपने नाम कर लिए प्वाइंट टेबल पर 7वे नंबर पर आ गए हैं।सोमवार को अहमदाबाद के मैदान पर मुंबई इंडियंस टॉस हारने के बाद मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया जाता है,।मुंबई इंडियंस ने तिलक की नाबाद 101 रनों की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस को 200 का टारगेट मिलता है,।जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई बता दे कि यह मुंबई की रनों के अंतर से आईपीएल में उनकी चौथी सबसे बड़ी जीत हैं ।वही गुजरात अपने दूसरे सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट हुई।

    मुंबई की बल्लेबाजी का हाल

    मुंबई के जल्दी विकेट गिरने के बाद नमन धीर ने अच्छी बैटिंग की और अपना विकेट बचाए रखा और 45 रन बनाए और क्विंटन डिकॉक का विकेट जल्दी गिरने के बाद बैटिंग करने उतरे सूर्या कुमार यादव लेकिन सूर्या का वो पुराना अंदाज नजर नहीं आया और मात्र 15 रन बनाकर वह कागिसो रबाडा को अपना विकेट देकर पवेलियन की ओर चले गए फिर बैटिंग करने उतरे तिलक वर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेलकर मुंबई को संभाला तिलक वर्मा की वापसी मुंबई के लिए शुभ संकेत है, लेकिन सूर्या के फॉर्म को लेकर अभी भी चिंता में है।

    निष्कर्ष

    यह मुकाबला मुंबई ने 99 रनों से जीता है,और ipl की सभी टीमों को संकेत दे दिया है कि हम भी है,अभी।

    LEAVE A RESPONSE

    Your email address will not be published. Required fields are marked *