Toyota Glanza 2026: नई कार में क्या है खास?

यदि आप एक नयी कार खरीदने की तलाश में है,और बजट भी कम है,तो यह गाड़ी आपके लिए काफी अच्छी हो सकती है,इसका नाम Toyota Glanza हैं,इस गाड़ी की खास बात यह है,की यह अपने डिजाइन और रोजमर्रा के लिए मार्केट में जानी जाती हैं,और इस गाड़ी में CNG और पेट्रोल का विकल्प भी शामिल है।

और इस साल 2026 के मॉडल को लेकर लोगों के बीच काफी दिलचस्पी देखने को मिली है,अगर इसकी कीमत की बात करे तो इसकी शुरुआती X-showroom कीमत लगभग 6.99 लाख रुपए बताई गई हैं,इस कार में नए इंजन और बेहतरीन फ्रंट डिजाइन और कई नये फीचर की जानकारी सामने आई हैं।

अगर टॉप वेरिएंट की बात करे तो (ADAS) एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम जैसे फीचर भी शामिल हैं।

लेकिन सवाल यह है,की नईं Toyota Glanza आपके लिए कितना उपयोगी बन सकती हैं,इसका माइलेज कितना है,और क्या इसे खरीदना समझदारी होगी आइए आगे एक एक करके इसकी पूरी जानकारी जानते है।

Toyota Glanza 2026 की कीमत कितनी है?

अगर हम नई Toyota Glanza 2026 की X-showromm कीमत की बात करें तो 6.99 लाख रुपए बताई गयी हैं,वही इसके टॉप मॉडल की बात करे तो शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए तक जा सकती है।

कंपनी ने वेरिएंट रेंज में E, S, G, V और V(O) जोड़ा हैं,इससे खरीदारों को अपने बजट और जरूरत के अनुसार विकल्प चुनने का मौका मिलता है।

वेरिएंट                         X- शोरूम कीमत


E                                 ₹6.99 लाख रुपए


S                                  ₹7.71 लाख रुपए


G                                 ₹8.73 लाख रुपए


V                                  ₹9.99 लाख रुपए


V(O)                            ₹10.49 लाख रुपए

ध्यान दे – यह कीमत सिर्फ गाड़ी की शोरूम कीमत है,जिसमें रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस का खर्च शामिल नहीं हुआ है,इसलिए गाड़ी बुकिंग के समय या खरीदते समय ऑन रोड कीमत पूछना जरूरी है।

अगर आपका बजट सीमित है,तो केवल शुरुआती कीमत देखकर फैसला न ले पहले यह देखे कि आप जिस मॉडल को खरीदना चाहते है,उसमें आपके जरूरतमंद फीचर है,या नहीं ।

यह भी पढ़े- Honda CB250SS Scrambler Concept:249cc इंजन के साथ आई गाड़ी

नई Glanza के लुक में क्या बदलाव हुए हैं?

कार खरीदते समय लुक भी काफी मायने रखता हैं,इस बार Toyota Glanza के नए मॉडल में सामने के हिस्से में एक नया बदलाव किया गया है,इसमें बदली हुई ग्रिल और फ्रंट फॉग लैंप जैसे बदलाव देखने को मिलते हैं।

इस कार के बाहरी डिजाइन में भी छोटे छोटे अपडेट किए गए है,शार्क फिन एंटीना और नए कलर विकल्प इसको पहले से बेहतर बनाते हैं। Digital Teal Green और Bluish Black जैसे रंगों की जानकारी भी सामने आई है।

लगभग पूरी कार का डिजाइन बदलने के बजाय कंपनी ने इसके मौजूदा स्टाइल को देखते हुए कुछ बड़े हिस्सों को अपडेट किया है।इसलिए यदि आप बिल्कुल नई डिजाइन की उम्मीद कर रहे है,तो खरीदने से पहले एक बार कार को सामने से देखना बेहतर होगा।

इंजन में हुआ बदलाव कितना महत्वपूर्ण है?

नई Toyota Glanza में 1.2 लीटर Z12E पेट्रोल इंजन मिल सकता हैं। यह तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है।

इसके पावर की क्षमता 83hp और टार्क 112 NM बताया गया है,गियर बॉक्स के लिए 5- स्पीड मैनुअल और साथ AMT का विकल्प भी शामिल हैं।

Toyota Glanza के इंजन की पूरी जानकारी 

  • इंजन क्षमता – 1.2 लीटर
  • इंजन का प्रकार- 3 सिलेंडर इंजन पेट्रोल
  • अधिकतम टार्क-112NM
  • अधिकतम पावर – 83HP
  • गियरबॉक्स – मैनुअल और AMT
  • फ्यूल विकल्प- पेट्रोल और CNG

हमेशा कार को खरीदते समय एक बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए की CAR पॉवर के साथ साथ ट्रैफिक में कैसे चलती हैं,ओवरटेक करते समय कैसा प्रदर्शन करती है,और यात्रियों के साथ चलाने में कैसा अनुभव देती है।

अगर आपका ज्यादातर सफ़र शहर में होता है,तो आप इस बात का ध्यान जरूर रखें।

यह भी पढ़े- Kawasaki Z300 के 7 बड़े नुकसान, खरीदने से पहले जाने बातें

Toyota Glanza कितना माइलेज देती है?

अगर भारत में कोई भी व्यक्ति कार खरीदने जाता हैं,तो सबसे पहले माइलेज की बात करता हैं,क्योंकि आज के समय में माइलेज वाली गाड़ी खरीदना हर कोई चाहता है,और Toyota Glanza इस मामले में काफी बेहतर है।

बताए गए आंकड़ों के हिसाब से Toyota Glanza के अलग-अलग वेरिएंट का माइलेज इस प्रकार है:

वेरिएंट                           दवा किया गया माइलेज


पेट्रोल मैनुअल                  23.80 km/l


पेट्रोल AMT                    24.77 km/l


CNG मैनुअल                33.61 km/kg


CNG AMT                  34.47 km/kg

बताए गए आंकड़ों के अनुसार CNG मॉडल ईंधन कम खर्च करने वाले लोगों के लिए बेहतर रहेगा वहीं पेट्रोल AMT उन लोगों को पसंद आ सकता हैं,जिन्हें शहर के ट्रैफिक में बार बार गियर बदलना पसंद नहीं है।

लेकिन हमेशा याद रखना चाहिए कंपनी के बताए अनुसार गाड़ी का माइलेज कम हो सकता हैं,माइलेज अधिकतर रोड की स्थित,ट्रैफिक, एयर कंडीशनर,ड्राइविंग ,पर भी निर्भर होता हैं।

इसलिए कार खरीदने से पहले अपने रोजाना के सफर के अनुसार संभावित खर्च का अनुमान लगाना बेहत्तर होगा।

Toyota Glanza फीचर्स के मामले में कैसी है?

नई कार में केवल इंजन और माइलेज ही बेहतर नहीं है,बल्कि फीचर्स भी बेहतर हैं,Toyota Glanza में कई ऐसे फीचर्स बताए गए हैं,जो ड्राइविंग को काफी आरामदायक और सुविधाजनक बना सकते हैं।

इनके कुछ मुख्य फीचर्स:

  • वायरलेस फोन चार्जिंग
  • आगे की सीटों में वेंटिलेशन
  • हेड अप डिस्प्ले
  • ऑटोमैटिक क्लाईमेंट कंट्रोल
  • 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • 360-डिग्री कैमरा
  • पीछे की सीटों के लिए AC वेंट

इनमें कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं,जो रोजाना काम में आ सकते हैं, उदाहरण गर्म मौसम में वेंटिलेटेड सीट्स आराम देने में मदद करती हैं,साथ 360° कैमरा पार्किंग के समय आस पास की स्थिति समझने में मदद करती हैं।

हालांकि सभी फीचर सभी मॉडल में मिले यह जरूरी नहीं है, लेकिन अपने उपयोग के अनुसार फीचर और मॉडल खरीदने से पहले ध्यान दें सकते हैं।

यह भी पढ़े- Volvo EX90 और ES90 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज

Toyota glanza 2026
Toyota glanza 2026: twitter

Toyota Glanza में सेफ्टी फीचर्स कैसे है?

कार खरीदते समय सिर्फ डिजाइन और माइलेज देखना ही जरूरी नहीं होता है,नई Toyota Glanza के टॉप V(O) वेरिएंट में Level 2 ADAS मिलने की जानकारी दी गई है।

इस सिस्टम में ड्राइविंग के दौरान सहायता देने वाले कुछ फीचर्स शामिल हो सकते हैं:

  • एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल
  • ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • लेन – कीप असिस्ट

इसके अलावा छह एयरबैग्स,ABS और हिल-होल्ड कंट्रोल वाले फीचर्स भी बताए गए हैं।

निष्कर्ष

Toyota Glanza उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है,जो प्रीमियम हैचबैक में आधुनिक सुविधाएं, आसान ड्राइविंग और पेट्रोल या CNG का चुनाव चाहते हैं। नए मॉडल में बताए गए इंजन और फीचर अपडेट इसे पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाते हैं।

हालांकि खरीदने से पहले एक बार कीमत और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि कर लेनी चाहिए अपने बजट के अनुसार ही मॉडल चुने।

Leave a Comment