आज की ताजा खबर 2 मई 2026 की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़े:
प्रस्तावना: आज की ताजा खबरें 2 मई 2026
आज का दिन दुनिया और देश के लिए बहुत खास रहा है, जहां एक तरफ राजनीति में हलचल तेज हुई, वहीं पर मौसम ने भी अपनी करवट बदल ली, और खेल जगत में भी रोमांच अपने चरम पर रहा, और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी बड़े बदलाव देखने को मिले।
1.आज की ताज़ा खबर 2 मई 2026: यूपी में मौसम का बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश के कुछ ऐसे जिले हैं जिसमें मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है, सुबह जहां तेज धूप हुई थी, वहीं दोपहर होते-होते आसमान में काफी बादल छा गए, और कई जिलों में तो हल्की सी बूदा बादी भी शुरू हो गई,
वाराणसी कानपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर बाराबंकी और आसपास के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है।

किसानों के लिए राहत या चिंता?
इस बारिश को लेकर किसानों के बीच में मिली जुली प्रतिक्रिया शुरू हो गई,
- लगभग सभी किसानों की गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है, इसलिए किसानों का ज्यादा नुकसान नहीं होगा,
- लेकिन जिन इलाकों में अभी भी फसल खेतों में है, वहां किसानों का नुकसान काफी हो सकता है।