Breaking News: आज की बड़ी खबरें यहाँ दिखेंगी
KKR vs LSG IPL 2026 सुपर ओवर मैच में KKR की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह का अर्धशतक क्रिकेट थंबनेल
खेल ट्रेडिंग न्यूज

KKR VS LSG: सुपर ओवर में पहुंचा मुकाबला कौन बना मैच का हीरो

KKR VS LSG: सुपर ओवर में पहुंचा मुकाबला कौन बना मैच का हीरो

IPL 2026 में रविवार को खेले गए कोलकात्ता बनाम लखनऊ के मुकाबले में फैंस को आखिरी गेंद तक का इंतजार करना पड़ा लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपरओवर में हरा कर बड़ी जीत दर्ज की है, मैच का सबसे मनोरंजन लम्हा वो था, जब मोहम्मदशमी ने आखरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को टाई कर दिया था लेकिन सुपर ओवर में कोलकाता ने बाजी मार ली।

KKR vs LSG IPL 2026 सुपर ओवर मैच में KKR की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह का अर्धशतक क्रिकेट थंबनेल
IPL 2026 में KKR vs LSG मुकाबले में सुपर ओवर के बाद KKR ने शानदार जीत दर्ज की, रिंकू सिंह ने शानदार अर्धशतक लगाया।

KKR vs LSG:मैच का पूरा हाल

लखनऊ में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की शुरुआत धीमी रही, शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद कोलकाता दबाव में थी, लेकिन रिंकू सिंह ने अपना विकेट बचा कर रखा, रिंकू ने शानदार बैटिंग की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

रिंकू सिंह ने नाबाद 83रन(51)गेंद की एक यादगार पारी खेली, जिसमें 7 चौका और 5 छक्का शामिल थे उनकी पारी की बदौलत कोलकाता टीम ने 20 ओवर में एक सम्मानजक स्कोर बनाया।

KKR VS LSG मोहसिन खान की घातक गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शानदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर के बैटरों को खुलकर खेलने नहीं दिया उन्होंने अपने शानदार स्पेल में 5 विकेट लेकर 23 रन दिए, यह IPL 2026 के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक माना जा रह हैं।

यह भी पढ़े: अहमदाबाद में छाया अश्विनी कुमार

लखनऊ की रन चेज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरूआत उनसे बेहतर रही लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गिरने से मैच कोलकाता की तरफ झुक गया कप्तान पंत और मध्यम क्रम के बल्लेबाज ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके।

अंतिम ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 17रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने बैटिंग करते हुए कमाल कर दिया और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को टाई कर दिया इकाना स्टेडियम में बैठे दर्शक खुशी से झूम उठे।

KKR vs LSG: सुपर ओवर में किसका दबदबा 

सुपर ओवर में लखनऊ पहले बल्लेबाजी करने उतरी और पहले ही गेंद पर गेंदबाज सुनील नारायण का शिकार हो गए,उसके बाद बैटिंग करने उतरे ऋषभ पंत पहली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक एडनमार्करम को दे दिया मार्करम ने शॉट मारा और कैच आउट हो गए इसलिए लखनऊ सिर्फ 1 रन ही बना सकी,

केकेआर की तरफ से बैटिंग करने उतरे रिंकु सिंह ने प्रिंस यादव की पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच कोलकाता के नाम कर दिया और प्वाइंट्स टेबल में 2 प्वाइंट्स लेकर 8 नंबर पर पहुंच गई है।

यह IPL 2026 का पहला सुपर ओवर मुकाबला था।

KKR vs LSG: कौन बना मैच का हीरो 

जब पूरी टीम के विकेट गिर रहे थे तो रिंकू सिंह अपनी परिस्थितियों को देखकर अपना विकेट बचाए रखा और समय समय पर रन बनाते गए,यदि उनकी यह पारी न आई होती तो KKR अपने सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंच पाती।

रिंकू सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दबाव के समय वह टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाज है।

KKR vs LSG IPL 2026 मैच थंबनेल जिसमें सुपर ओवर में KKR की जीत और रिंकू सिंह का अर्धशतक दिखाया गया है
KKR vs LSG मुकाबले में सुपर ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार जीत दर्ज की। रिंकू सिंह ने बेहतरीन अर्धशतक खेला।

सोशल मीडिया पर फिर छा गए रिंकू सिंह

मैच के बाद रिंकू सिंह काफी ट्रेंड कर रहे है, फैंस ने उन्हें फिनिशर किंग और प्रेशर प्लेयर बताया।

कई फैन्स ने बताया कि अगर उनकी यह पारी न होती तो KKR मैच में लौट ही नहीं पाती।

लखनऊ की हार के कारण

  1. मध्यक्रम का फ्लॉप होना,

टॉप आर्डर के बाद बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके।

2.सुपर ओवर की रणनीति

सुपर ओवर में खराब रणनीति और बल्लेबाजों का सही       चयन और शॉट सिलेक्शन।

3.रिंकू सिंह की पारी रोकने में नाकाम

लखनऊ के गेंदबाज उनकी यह पारी आखरी ओवर में नहीं   रोक सके।

कोलकाता की जीत के कारण

  • रिंकू सिंह की क्लासिक पारी
  • दबाव में संयम
  • शानदार फील्डिंग
  • शानदार रणनीति

निष्कर्ष

अगर IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच की बात करे तो यह मैच जरूर याद किया जाएगा,पहले मोहसिन खान की घातक गेंदबाजी उसके बाद रिंकू सिंह की बेहतरीन पारी और सुपर ओवर इस मैच को रोमांचक बना गया।

 

 

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *