ICC Women’s T20 World Cup 2026 शुरू! क्या इस बार भारत जीतेगा पहली ट्रॉफी?
ICC Women’s T20 World Cup 2026
भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के देशों में क्रिकेट के काफी फैंस हैं,और पिछले 4-5 सालों में महिला क्रिकेट टीम का स्तर काफी ऊंचा रहा हैं,अब पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरें टीकी हैं और सोच रहे होंगे कि इस बार ICC women’s T20 world cup 2026 में कौन सी टीम विजेता बन सकती हैं,क्योंकि सभी टीमें अपनी दम दिखाते हुए एक दूसरे के सामने अपने बेहतरीन खिलाड़ियों को लेकर आएगी,और इस बार वर्ल्ड कप में पहली बार 12 टीमें वर्डकप टूर्नामेंट प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

और इस बार टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर होगा इस बार भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और अफ्रीका ट्रॉफी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं,सबसे अच्छी बात यह हैं कि भारतीय महिला टीम पिछले कुछ सालों से अच्छा प्रदर्शन करके सबका ध्यान aoni तरफ खींच लिया है।
ICC Women’s T20 World Cup 2026 कब होगा और कहां होगा?
ICC Women’s T20 World Cup 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर किया जा रहा हैं,इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग लेंगी और कुल 33 मैचे खेले जाएंगे,इस वर्डकप का फाइनल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठ मैदान (लार्ड्स) में होगा।
इस बार क्या है सबसे खास
इस महिला विश्वकप की सबसे खास बात यह हैं कि इस बार 12 टीमें टूर्नामेंट में खेलती दिखेंगी जो कि यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हो रहा हैं,इससे बाकी की तुलना में प्रतियोगिता और भी काफी रोमांचक हो गई हैं,इस बार कई नई टीमें भी अपना दम दिखाने के लिए मैदान में उतरेंगी।
इस टूर्नामेंट में कई बड़े और बेहतरीन मैच देखने को मिलेंगे जिसमें सबसे रोमांचक मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड जैसे बड़ी मैचे होंगी।

कौन सी टीमें वर्डकप में भाग ले रही हैं
इस बार टूर्नामेंट में शामिल होने वाली टीम:
- इंग्लैंड
- भारत
- ऑस्ट्रेलिया
- न्यूजीलैंड
- पाकिस्तान
- दक्षिण अफ्रीका
- आयरलैंड
- श्रीलंका
- नीदरलैंड
- स्कॉटलैंड
- बांग्लादेश
- वेस्टइंडीज
इन टीमों के बीच में बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलने वाला हैं।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीम के सामने रहेगी बड़ी चुनौती
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम वर्डकप की सबसे सफल टीम हैं,हालांकि इस बार टीम में कई बदलाव देखने को मिला है,लेकिन उनके पास अभी भी कई ऐसे खिलाड़ी है जो अकेले दम पर मैच जीताने में सफल हो सकते हैं।
मेज़बान इंग्लैंड टीम भी इस बार घरेलू मैदानों का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगी,और घरेलू मैदान के साथ साथ फैंस का सपोर्ट भी एक अहम हथियार है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम से क्या उम्मीदें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और काफी मजबूत भी हुई हैं,इस समय टीम के पास अनुभवी खिलाड़ियों के साथ साथ कुछ युवा बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं,जो अपने दम पर किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं,इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर खेलती दिखाई देगी।
यह भी देखे:
- RR vs MI Highlights: राजस्थान ने मचाया तूफान, मुंबई इंडियंस हुई पूरी तरह पस्त!
- KKR vs GT Live: कोलकाता vs गुजरात मैच का लाइव स्कोर देखें
- Mumbai Indians टीम के लिए बढ़ती चिंता:3 बड़ी वजह सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म, टीम इंडिया से बाहर होने का खतरा।
किन खिलाड़ियों पर होगी नजर
- भारत का बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान=हरमनप्रीत कौर
- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सबसे अनुभवी खिलाड़ी=एलेक्स पैरी
- इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तान=नैट साइबर ब्रेंट
- दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख ऑलराउंडर=मैरिजान कैप
लाइव मैच कहां देखे
भारत में ICC Women’s T20 World Cup 2026 के मुकाबलों का लाइव स्पोर्ट्स चैनलों (हॉटस्टार) और आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (सोनी लिव) पर उपलब्ध रहेगा। मैचों की लाइव स्कोर और अपडेट ICC की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती हैं।
निष्कर्ष
यह एक सिर्फ टूर्नामेंट ही नहीं बल्कि महिला क्रिकेट टीम के लिए इतिहास रचने का मौका है,इस बार टीम 12 टीमों के नेतृत्व में खेलेगी, और इस बार कुछ पुरानी बदले की जंग भी देखने को मिलेगी।
भारतीय फैंस भारत के विमेंस क्रिकेट टीम से काफी उम्मीदें रखी है,और ही सकता है इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम यह काम करने में सफल हो जाती और ट्रॉफी जीतकर अपना नाम रोशन कर देती।
FAQ
Q1.ICC women’s cricket tournament कब शुरू हुआ ?
12 जून 2026 से
Q2.Final कब होगा ?
5 जुलाई 2026
Q3. इस बार कितनी टीमें भाग ले रही हैं ?
इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं।
Q4.भारत बनाम पाकिस्तान का मैच कब खेला जाएगा?
14 जून 2026
Q5. क्या भारत इस बार ट्रॉफी जीत सकती हैं?
हा टीम ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेगी।
