खेल

RR vs MI Highlights: राजस्थान ने मचाया तूफान, मुंबई इंडियंस हुई पूरी तरह पस्त!

RR vs MI: IPL 2026 का यह बेहद अहम मुकाबला था अगर राजस्थान को प्लेऑफ में जगह पक्की करनी है तो राजस्थान के सामने आने वाली टीम मुंबई इंडियंस को यह मुकाबला हराना होगा आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे कि कौन सी टीम जीती और कौनसी टीम हारी कौन बना मैच का बेहतरीन खिलाड़ी,किसने बनाया सबसे ज्यादा रन,किसने लिया सबसे ज्यादा विकेट सब कुछ एक ही जगह।

RR vs MI:मैदान

यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के घर यानि वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था,इस साल मुंबई इंडियंस का सबसे खराब साल रहा है,क्योंकि उन्होंने इस बार अपने मैदान पर बहुत कम मैचे जीते हैं,और आज उनका मुकाबला राजस्थान रॉयल से है।

RR vs MI:टॉस अपडेट

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की टाॅस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीती थी, उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

राजस्थान की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी करने उतरे राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने बल्ले से कुछ बेहतरीन शॉट लगाए लेकिन जल्द ही विल जैक्स की गेंद पर कॉर्बिन बॉस को कैच दे दिया,उन्होंने इस मैच में 17 गेंदों का सामना किया और 27 रन बनाए,उनके आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बिना कोई बाउंड्री लगाए 3 रन बनाकर दीपक चहर की गेंद पर नमन धीर को कैच दे बैठे, ध्रुव जुरैल और रियान पराग के बीच में तेजी से 11 गेंदों में 21 रन की साझेदारी हुई,रियान पराग बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर तिलक वर्मा की बेहतरीन फ़ील्डिंग की बदौलत रियान पराग 14 रन बनाकर आउट हो गए, राजस्थान रॉयल का टॉप स्कोरर प्लेयर ध्रुव जुरैल है।

जोफरा आर्चर ने तेज गति से 15 गेंदों में 32 रन बनाए जिसके बदौलत टीम का स्कोर 20 ओवर में 205 रन बने।

यह भी पढ़े:Mumbai Indians टीम के लिए बढ़ती चिंता:3 बड़ी वजह सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म, टीम इंडिया से बाहर होने का खतरा।

मुंबई इंडियंस की बैटिंग

206 रनों का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा और रयान रैकेलटन रोहित शर्मा पहले ओवर की चौथी बॉल पर जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए,उसके बाद बल्लेबाजी करने आये नमन धीर ने 5 गेंदों पर 6 रन बनाए और तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर के हाथों क्लीन बोल्ड हो गए,फिर बैटिंग करने उतरे सूर्या कुमार यादव एक तरफ सूर्यकुमार यादव ने अपना विकेट बचाए रखा और तेजी से रन भी बनाए,खराब बैटिंग प्रदर्शन के कारण यह मैच मुंबई इंडियंस 30 रनों से हारी।

राजस्थान की बोलिंग

राजस्थान की तरफ से बोलिंग कर रहे, जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने बहुत शानदार तरीके से बोलिंग किया है, जोफरा आर्चर ने 4 ओवर में 4.20 की इकॉनमी से 3 बड़े विकेट हासिल किए,और बृजेश शर्मा ने 4 ओवर में 6.50 की इकॉनमी से 2 बड़े विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़े:Prince yadav net worth: विराट कोहली को 0 पर आउट करने वाले गेंदबाज की कुल संपत्ति जाने ?

मुंबई इंडियंस की बोलिंग 

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चहर ने 4 ओवर में 10.80 की इकॉनमी से 2 विकेट हासिल किए।

विल जैक्स ने 2 ओवर में 6.00 की इकॉनमी से 1 बड़ा विकेट हासिल किया।

अल्लाह गजनफर इस match में महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 15.00 की इकॉनमी से 1 विकेट लिया।

राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन

इस मैच में राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन ध्रुव जुरैल ने बनाए थे, 38 रन।

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन

मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं,उन्होंने 42 गेंदों पर 60 रन ताबड़तोड़ तरीके से बनाये।

RR vs MI:कौन टीम जीती

यह मुकाबला राजस्थान रॉयल ने 30 रनों से जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान अर्जित कर लिया है।

RR vs MI:मैच का बेहतरीन खिलाड़ी 

इस मैच का बेहतरीन खिलाड़ी का अवॉर्ड जोफ्रा आर्चर को मिला क्योंकि उन्होंने 15 गेंदों में 32 run बहुत तेजी गति से बनाए थे,और बोलिंग में 3 विकेट भी हासिल किए थे।

यह भी पढ़े:KKR vs GT Live: कोलकाता vs गुजरात मैच का लाइव स्कोर देखें 

निष्कर्ष

IPL 2026 का यह मैच फैंस के लिए बहुत मजेदार था,हालांकि आखिरी में मैच राजस्थान रॉयल ने जीत हासिल की,और बहुत दिनों बाद सूर्या कुमार यादव के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है,राजस्थान रॉयल ने यह मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

हमने आपको राजस्थान रॉयल बनाम मुंबई इंडियंस के मैच की पूरी जानकारी हिंदी में दे दी हैं,यदि यह खबर आपको पसंद आई हो या फिर सभी प्रकार की खबरें पढ़ना आपको पसंद है तो आप हमे फॉलो करे।

RR vs MI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *