सीतापुर में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए 2 बच्चों की दर्दनाक मौत

Sitapur news: Sitapur जिले के रेउसा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां नदी में नहाने गए दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल दौर गया, और उनके परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर के समय में हुई, दोपहर के समय में दोनों बच्चे नदी में नहाने गए थे, अचानक गहरे पानी में चले जाने या पैर फिसल जाने के कारण दोनों डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

Sitapur news:जानिए पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रेउसा थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की है, यहां की ग्राम पंचायत बजहा के अवस्थी पुरवा गांव के दो बालक 1.राज (10वर्ष)2. ओमप्रकाश शुक्ला (12साल)-दोपहर में गांव के पास में बह रही घाघरा(सरयू) नदी में नहाने के लिए गए थे।

दोनों बच्चे नदी में नहा रहे थे अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया, और वह दोनों गहरे पानी में चले गए, कुछ ही समय बात हुआ दोनों डूबने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

क्या गांव वालों ने बचाने की कोशिश

नदी के किनारे खेतों में काम कर रहे गांव के कुछ लोगों ने बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनी और तुरंत मौके पर पहुंचे, और बहुत ज्यादा प्रयास करने के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाल पाए, इसके बाद बिना समय गवाएं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लेकर पहुंचे लेकिन उनकी हालत देखकर डॉक्टर ने वहां पर सीधे मना कर दिया और उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

यह खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

यह जरूर देखे:घर लौटते समय हुई 3 लोगों की मौत जाने कैसे हिंदी में।

परिवार वालों का बुरा हाल और नहीं कराया पोस्टमार्टम ?

घटना के बाद बच्चों के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया, और उनके माता-पिता बच्चों को खोने के दुख में पूरी तरह टूट चुके हैं।

बताया जा रहा है कि इस मामले में उनके माता-पिता ने बच्चों का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया, और दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गांव में हर घर में मातम छाया हुआ है, और पूरे गांव में शोक माहौल है।

गांव वालों में गुस्सा और चिंता

इस घटना के बाद गांव वालों में गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिल रही है, गांव वालों का कहना है कि नदी के किनारे सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है, और लोगों का सरकार से यही अनुरोध है कि यहां पर सुरक्षा की व्यवस्था कराई है।

  • यहां पर किसी भी तरफ कोई चेतावनी बोर्ड नहीं है,
  • न ही सरकार की तरफ से सुरक्षा या निगरानी
  • न तो बच्चों को रोकने की व्यवस्था

गांव वालों ने सरकार से मांग की यहां पर उचित सुरक्षा की व्यवस्था जल्दी मजबूत की जाए ताकि आने वाले भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Sitapur news:सरकार और पुलिस की सख्त कार्रवाई

इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और सरकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे, और राजस्वविभाग के लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट तैयार की।

थाना के अध्यक्ष ने बताया कि पहले जांच में ही यह हादसा प्रतीत हो रहा है, और बच्चों के डूबने का जरूरी कारण गहराई में चले जाना हो सकता है।

यह भी पढ़े:UP के 10 जिलों में होगी बारिश जानिए कहा।हिंदी में 

सीतापुर में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

सीतापुर में यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार नदियों और तालाबों में डूबने से मौत हो गई है।

एक घटना अभी ही जल्दी हुई थी, वह भी दोस्तों के साथ नहर मैं नहाने के लिए गया था, और शरीर का संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह भी गहरे पानी में चला गया था।

इस तरीके घटना का लगातार होना सरकार और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Sitapur news
Sitapur में नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत के बाद गांव में मातम

निष्कर्ष

सीतापुर में हुई यह घटना सिर्फ हादसा नहीं है,बल्कि समाज के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, जरूरत है कि प्रशासन और समाज एक ऐसा कदम उठाए जिससे भविष्य में किसी को भी बच्चों की जान इस तरह न जाए।

Leave a Comment