UP में अचानक बदला मौसम और कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
UP में मौसम ने अचानक अपनी करवट बदल ली है, और इसी वजह से सोशल मीडिया पर मौसम बदलने की जानकारी तेजी से फैल रही है, पिछले कुछ दिनों में भीषण गर्मी तेज धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था, वहीं अब कई जिलों में बादल छा गए हैं,और तेज हवाएं भी चलने लगी हैं, बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है, मौसम विभाग ने भी आने वाले समय में कई जिलों में बारिश होने की संभावना बताई।
अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी जिले में रहते हो तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि मौसम के बदलने का असर खेत स्कूल और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है,आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

UP में अचानक बदल गया मौसम
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को रात में मौसम का बदलाव देखने को मिला,लखनऊ,कानपुर, बाराबंकी,सीतापुर, हरदोई, प्रयागराज,गोंडा, बहराइच, और आसपास के कई जिलों मैं तेज हवाएं चली और आसमान में बादल छा गए, कुछ इलाकों में तो हल्की बूंदा बंदी भी देखने को मिली।
तेज गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव से राहत मिली,तापमान में 3 से 5डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई,दिन में काफी गर्मी बनी रही लेकिन शाम होते ही मौसम सुहावना हो गया।
UP के इन जिलों में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24से 48 घंटे में बारिश होने की संभावना बताई इनमें यह जिले शामिल हैं।
- हरदोई
- बाराबंकी
- प्रयागराज
- सीतापुर
- लखनऊ
- उन्नाव
- कानपुर नगर
- अयोध्या
- रायबरेली
- गोंडा
- बहराइच
- गोरखपुर
- वाराणसी
- श्रावस्ती
यूपी के इन जिलों में आंधी के साथ-साथ बारिश होने की संभावना बताइ गई।
UP में गर्मी की छुट्टी
पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, दोपहर के समय में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग काफी परेशान हो गए थे।
लेकिन अब मौसम बदलने के बाद काफी लोगों को राहत महसूस हुई, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से भी कम रह सकता है, इससे लोग काफी खुश हैं।
इसे भी पढ़े:आखिर कौन है शिखा वर्मा
UP के किसानों के लिए जरूरी बात
यूपी में मौसम बदलने की खबर किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, इस समय कई किसान गेहूं कटाई के बाद अपनी अगली फसल को सुरक्षित रखने और बुवाई की तैयारी में लगे हुए हैं।
अगर तेज हवाएं चलती है बारिश होती है तो खुले में रखे फसल को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसानों को सलाह दी गई हैं कि:
- मौसम जानकारी पर नजर रखें।
- अनाज को ढककर रखें।
- खेत में पानी निकालने की व्यवस्था बनाए रखें।
- बिजली कड़कने पर खुले खेत में न जाए।
सीतापुर के आसपास जिलों के हाल
सीतापुर लखीमपुर हरदोई और बाराबंकी आसपास जिलों में मौसम में ज्यादा बदलाव देखा गया, शाम को बादल छाने लगे और तेज हवाएं भी चली, कई गांव के लोगों को मिली राहत।
सीतापुर में लंबे समय से गर्मी बढ़ रही थी, लेकिन अब बादलों के आने से मौसम ठंडा हुआ, स्थानी लोगों का कहना है कि अगर बारिश हो जाती तो और राहत मिलती।
UP में फिर लौटेंगी तेज गर्मी?
मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा, इसके बाद तापमान फिर धीरे धीरे बढ़ सकता हैं, हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना।
इसलिए लोगों से कहना है कि गर्मी के बचाव के उपाय जारी रखें और मौसम बदलने पर सतर्क रहें।
निष्कर्ष
उत्तर प्रदेश के कई जिले में मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली, कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है,
किसानों छात्रों और यात्रियों को मौसम विभाग के ऊपर नजर रखनी चाहिए। अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो अगलेकुछ दिनों तक छतरी साथ रखें, मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें,
यह बदलाव गर्मी से राहत जरूर देगा लेकिन सतर्क रहना होगा,
उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने की खबर का वायरल होना इसी पर आधारित है, लोग गर्मी से परेशान थे अब उनको राहत मिली।



