Tata Punch vs Hyundai Exter 2026: कौन-सी खरीदना रहेगा सही?

Tata Punch vs Hyundai Exter:अगर आपका मन कर रहा है,नई कार खरीदने का लेकिन समझ में नहीं आ रहा है,की Tata Punch खरीदे या Hyundai Exter यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा हैं, तो आप अकेले नहीं है,अगर लोग कम बजट में अच्छीं गाड़ी ढूंढने की कोशिश करते हैं,तो इन दोनों गाड़ियों का नाम सबसे पहले आता हैं।

Tata Punch अपने मजबूत डिजाइन और सेफ्टी रेटिंग की वजह से परिचित है,और दूसरी तरफ Hyundai Exter में भी ऐसे कई फीचर्स मिलते हैं,जो रोजाना गाड़ी चलाने वालों के काम आ सकते हैं,दोनों गाड़ी CNG और पेट्रोल में उपलब्ध हैं,इसलिए खरीदने वालों को चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता हैं।

लेकिन क्या कम कीमत वाली कार को खरीदना सही होगा। कीमत से ज्यादा उसके फीचर्स और इंजन, माइलेज और कई बातों पर ध्यान देना चाहिए।

इसलिए आज हम आपको इस ब्लॉग आर्टिकल की मदद से Tata Punch और Hyundai Exter की तुलना करके यह बताने वाले हैं,की कौन सी गाड़ी सही होगी।

Tata Punch VS Hyundai Exter कीमत में अंतर?

सबसे पहले इन दोनों गाड़ियों की कीमत की बात करते हैं, क्योंकि कार खरीदने से पहले लोग अपने बजट पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

मिली रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Punch की शुरुआती X-showroom कीमत लगभग 5.75 लाख रुपए है,और Hyundai Exter की X- शोरूम कीमत लगभग 5.81 लाख रुपए बताई गई हैं,इसका मतलब शुरुआती कीमत के हिसाब से Tata Punch थोड़ी सस्ती दिखाई देती हैं।

लेकिन यहां पर एक बात समझना जरूरी है,की शोरूम में दिखाई जाने वाली कीमत वह रकम नहीं है,जो आपको गाड़ी घर लाने के लिए दिया जाता हैं,इसके आलावा रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस,और कई दूसरे शुल्क भी जुड़ते हैं।

आप मान लीजिए आपको दोनों गाड़ियों का बेस मॉडल पसंद आता हैं, तो फिर भी खरीदने से पहले यह बताया जाता हैं,कि इसमें कौन कौन से फीचर्स हैं, और कभी कभी कुछ लोग ज्यादा पैसे लगाने के बाद भी आपको पसंद की सुविधाएं नहीं मिलती है,इसलिए इन सभी बातों का ध्यान गाड़ी खरीदने से पहले जरूर करें।

और सिर्फ शुरुआती कीमत के आधार पर फैसला लेने के बजाय दोनों गाड़ियों की ऑन रोड कीमत जरूर पता कर ले।

यह भी पढ़े- Renault Duster Price 2026: कितने रुपये में मिलेगी नई डस्टर?

इंजन और पावर में कौन आगे Tata Punch vs hyundai exter

अब बात करते हैं उस चीज की जो अक्सर गाड़ी चलाने के समय ध्यान दिया जाता हैं- यानि इंजन

Tata Punch में आपको 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता हैं,जो लगभग 88 PS की Power और 115 NM का टार्क देता हैं। वही अगर हम hyundai exter की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और करीब 83 PS की पावर और 113.8 NM का टार्क देता हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो Tata Punch सामान्य पेट्रोल इंजन की तुलना में आगे है,इसके साथ साथ Tata Punch में टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है, यह अक्सर उन लोगों को पसंद आता है,जो गाड़ी में ज्यादा पावर चाहते हैं।

दोनों कारों में मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स मिलते हैं, अगर आप रोजाना शहर या भीड़भाड़ में गाड़ी चलाते हैं तो AMT विकल्प आपके लिए काफी सही साबित हो सकता है। AMT की वजह से आपको बार-बार प्लस दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

माइलेज में कौन बेहतर Tata Punch vs hyundai exter

अगर कोई भी गाड़ी खरीदने जाता है, तो सबसे पहला सवाल यही होता है कि यह गाड़ी माइलेज कितना देती है, क्योंकि जितना गाड़ी माइलेज कम देगी उतना ही पेट्रोल का खर्चा ज्यादा होगा।

Tata Punch-पेट्रोल में लगभग 18.8 से 20.9 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG में लगभग 26.99 किलोमीटर/किलोग्राम

hyundai exter- यह गाड़ी पेट्रोल में लगभग 19.2 से 19.4 किलोमीटर/लीटर और CNG में लगभग 27.1 किलोमीटर/किलोग्राम

माइलेज के मामले में लगभग दोनों गाड़ियां बराबर और इसकी सटीक जानकारी ड्राइविंग के बाद ही पता चलेगी।

यह भी पढ़े- Tesla Flying Car: हवा में उड़ी एलन मस्क की कार

फीचर्स की बात

आज कल कार खरीदते समय लोग सिर्फ इंजन और माइलेज नहीं देखते उनको गाड़ी के अंदर भी अच्छी सुविधाएं चाहिए जैसे- बड़ी स्क्रीन, मोबाइल कनेक्टिविटी, कैमरा और आरामदायक सीट्स और केबिन जैसी चीजें अब खरीदारी के फैसले को आगे बढ़ाता हैं।

Tata Punch में वेरिएंट के अनुसार 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360° कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग,और सनरूफ जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

Hyundai exter में वेरिएंट के अनुसार 8 इंच टच स्क्रीन डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, और कनेक्टेड कार फीचर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

अब सवाल यह है,कि इनमें से कौन सी कर ज्यादा बेहतर है।

सेफ्टी के मामले में कौन सी कार बेहतरीन है?

Tata Punch को क्रैश टेस्ट के दौरान 5 स्टार रेटिंग मिली है, यह इसकी सभी खूबियों में से एक है, टाटा पंच में छः एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट मौजूद हैं।

Hyundai Exter में छह एयरबैग और अन्य सुरक्षा सुविधा भी मौजूद है।

Tata Punch के फायदे और नुकसान

टाटा पंच की सबसे बड़ी ताकत इसकी 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग हैं, इसके सामान्य पेट्रोल इंजन की ताकत भी Hyundai Exter से थोड़ी ज्यादा है, इसके अलावा कुछ वेरिएंट में आपको बड़ी टच स्क्रीन और 360° कैमरा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

यह भी पढ़े- Toyota Glanza 2026: नई कार में क्या है खास?

Tata Punch vs Hyundai Exter 2026
Tata Punch image: twitter

 

Tata Punch vs Hyundai Exter:किसे खरीदना चाहिए?

इतनी तुलना करने के बाद फैसला लेना थोड़ा आसान हो जाता है,लेकिन गाड़ी दोनों अच्छी है,और हर खरीदारों की पसंद एक जैसी नहीं होती हैं।

गाड़ी को खरीदना आपकी जरूरत और आपके बजट पर निर्भर करता हैं,क्योंकि आपके पास जितना बजट होगा और जितनी जरूरत होगी उसी हिसाब से गाड़ी खरीदेंगे।

निष्कर्ष

रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Punch सेफ्टी रेटिंग और इंजन के साथ साथ कुछ खास फीचर्स में मजबूत पकड़ बनाए हैं, वही Hyundai Exter शहर में रोजाना इस्तेमाल और आपके जरूरत के वेरिएंट पर निर्भर हैं।

अगर आप अभी भी तय नहीं कर पा रहे हैं,तो दोनों गाड़ियों को एक बार टेस्ट ड्राइव जरूर ले और उसके बाद ही निर्णय ले।

FAQs: Tata Punch vs Hyundai Exter

1. दोनों में से किस कार का पेट्रोल इंजन ज्यादा पावरफुल है?

Hyundai Exter का सामान्य पेट्रोल इंजन 83 PS हैं,जबकि Tata Punch का सामान्य पेट्रोल इंजन 88 PS हैं।

2. Hyundai Exter और Tata Punch में कौन सस्ती हैं?

मिली रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Punch की शुरुआती X-showroom कीमत लगभग 5.75 लाख रुपए है,और Hyundai Exter की X- शोरूम कीमत लगभग 5.81 लाख रुपए बताई गई हैं।

3. क्या दोनों गाड़ियों में CNG का विकल्प मिलता हैं?

हा दोनों गाड़ियों में CNG का विकल्प मौजूद हैं।

4. सेफ्टी के मामले में कौन बेहतर है?

सेफ्टी के मामले में टाटा पंच को 5 स्टार रेटिंग मिली हैं, वही Hyundai Exter में छह एयरबैग मौजूद हैं।

5. शहर में रोजाना इस्तेमाल करने के लिए कौन सी गाड़ी बेहतर है?

इसका कोई आधिकारिक जवाब नहीं हैं,इसका जवाब टेस्ट ड्राइव के बाद ही मिलेगा।

Leave a Comment