Renault Duster Price 2026: कितने रुपये में मिलेगी नई डस्टर?

Renault Duster Price:अगर भारतीय बाजार में जानी मानी और मजबूत कंपनी का नाम लिया जाता है,तो उस लिस्ट में Renault Duster का नाम जरूर मौजूद होता हैं,इस कंपनी की गाड़ियां डिजाइन और मजबूती के लिए पहले से ही काफी मशहूर हैं,लेकिन अब नए मॉडल में आधुनिक फीचर और हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलने से यह गाड़ी दोबारा से लोगों के बीच में अपनी जगह बना रही हैं।

अगर आप भी नई डस्टर खरीदना चाहते हैं,तो आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल इसकी कीमत को लेकर होगा।इसके अलावा इंजन कितना दमदार है, माइलेज कैसा मिलेगा और कौन-सा वेरिएंट आपके बजट में फिट बैठेगा, ये बातें भी जानना जरूरी है।

नई Renault Duster के पेट्रोल मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल के लिए शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं इस SUV में क्या खास है और इसे खरीदने से पहले किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

Renault Duster की कीमत कितनी है?

अगर नई डस्टर के कीमत की बात करे तो डस्टर अलग अलग वेरिएंट में आती हैं,शुरुआती मॉडल उन लोगों के लिए हैं, जो कम बजट में SUV खरीदना चाहते हैं,जबकि महंगे मॉडल में ज्यादा सुविधाएं मिल सकती हैं।

कुछ मिले रिपोर्ट्स के मुताबिक पेट्रोल मॉडल की बताई गई X- शोरूम कीमत नीचे दी गई हैं।

मॉडल                                 एक्स-शोरूम कीमत

AUTHENTIC                     ₹10.49 लाख रुपए


EVOLUTION                     ₹11.69 लाख रुपए


ADVENTURE                    ₹12.99 लाख रुपए


TECHNO+                        ₹15.29 लाख रुपए


ICONIC                             ₹16.99 लाख रुपए


ICONIC LAUNCH EDITION    ₹17.19 लाख रुपए

हाइब्रिड मॉडल में EVOLUTION की शुरुआती कीमत ₹16.99 लाख और Techno की 18.99 लाख रुपये और Emotion की 19.49 लाख रुपये बताई गई है।

यहां पर आप लोगों को एक बात समझना जरूरी है कि एक्स शोरूम कीमत गाड़ी की आखिरी कीमत नहीं होती हैं, जब आप शोरूम को गाड़ी खरीदने जाओगे तो रजिस्ट्रेशन इंश्योरेंस और अन्य खर्च भी जोड़कर ऑन रोड कीमत बताई जाती हैं, इसलिए गाड़ी बुक करने से पहले उसकी ऑन रोड कीमत जरूर जान ले।

यह भी पढ़े- Tesla Flying Car: हवा में उड़ी एलन मस्क की कार

इंजन के मामले में कैसी है नई Duster?

नई SUV खरीदते समय सिर्फ उसके डिजाइन और लूक का ही ध्यान नहीं करना चाहिए इंजन की ताकत और ड्राइविंग का अनुभव काफी मायने रखता है।

नई Renault Duster में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प बताए गए हैं। मॉडल के हिसाब से गियरबॉक्स के विकल्प अलग हो सकते हैं।

अगर आपका सफर ज़्यादातर शहर के अंदर रहता हैं, तो ट्रैफिक में गाड़ी चलाने का अनुभव काफी महत्त्वपूर्ण होगा।वही हाईवे पर रोजाना सफर करने वाले लोगों को इंजन की ताकत और ओवरटेकिंग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

इसलिए इंजन केवल इंजन के आंकड़ों के हिसाब से फैसला लेना उचित नहीं है,गाड़ी की ड्राइव लेना बेहतर रहेगा।

Renault Duster Hybrid कितना माइलेज देती हैं?

नई डस्टर का हाइब्रिड मॉडल उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता हैं,जो SUV के साथ बेहतर इंजन दक्षता भी चाहते हैं।

इस गाड़ी में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh की बैटरी दी गई है।कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसका पूरा पावर आउटपुट 160PS है,इसकी ARAI माइलेज 29 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है।

लेकिन शहर में मिलने वाला माइलेज अलग हो सकता हैं,शहर में ट्रैफिक बार बार ब्रेक लगाने पर, एयर कंडीशनर के इस्तेमाल और ड्राइविंग के आधार पर ईंधन खपत करती हैं।

यह भी ध्यान दे कि 29KM प्रति लीटर वाला आंकड़ा सिर्फ हाइब्रिड मॉडल का है,पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज इससे अलग हो सकता है।

यह भी पढ़े- Toyota Glanza 2026: नई कार में क्या है खास?

Renault Duster में मिलेंगे कौन-से फीचर्स?

आज के समय में लोग ऐसी कार चाहते हैं,जिसमें ड्राइविंग के साथ-साथ आराम और तकनीक का भी अच्छा मेल हो।नई डस्टर में वेरिएंट के हिसाब से कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

इसके प्रमुख फीचर्स:

  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट
  • करीब 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन
  • 360-डिग्री कैमरा
  • चुनिंदा वेरिएंट में ADAS ड्राइवर असिस्ट फीचर्स
  • लगभग 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस

लेकिन सभी सुविधाएं एक ही मॉडल में नहीं मिलती हैं,अगर आपको सनरूफ और 360° कैमरा चाहिए तो उसके लिए वेरिएंट चुनना पड़ता हैं।

कितनी होगी Renault Duster की ऑन-रोड कीमत?

मान लीजिए की 10.49 लाख वाली डस्टर खरीदना चाहते हैं,यह कीमत गाड़ी की अंतिम कीमत नहीं है,इसके अलावा इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन,और अन्य शुल्क भी जोड़े जाते हैं,तब उसकी कीमत ऑन रोड कीमत मानी जाती हैं।

ऑन रोड कीमत राज्य और शहर चुने गए वेरिएंट और डीलर द्वारा दिए गए ऑफर के अनुसार बदल सकती हैं।

कार खरीदते समय डीलर से कीमत की पूरी जानकारी लिखित में लेना काफी सही है, इससे यह पता चलता है,कि इंश्योरेंस, एक्सेसरीज या अन्य कितना खर्चा आया हैं।

यह भी पढ़े- Volvo EX90 और ES90 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज

क्या आपको नई Renault Duster खरीदनी चाहिए?

इस सवाल का जवाब आपकी जरूरत और कीमत पर निर्भर करती हैं,क्योंकि मैं आपकी जरूरत और कीमत नहीं बता सकता हूं एक बार गाड़ी को बुक करने से पहले पूरी जानकारी जरूर जान लेनी चाहिए।

पूरी जानकारी जानने के बाद ही गाड़ी को खरीदना चाहिए।

Renault Duster Price
Renault Duster Price: twitter

निष्कर्ष

Renault Duster Price 2026 की बात करें तो पेट्रोल मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये और मजबूत हाइब्रिड मॉडल की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये बताई गई है। हाइब्रिड मॉडल में 160 PS का पूरा पावर आउटपुट और 29 किमी प्रति लीटर की ARAI माइलेज इसे खास बनाती है।

सबसे अच्छी बात गाड़ी खरीदने से पहले 1 या 2 दिन टेस्ट ड्राइव जरूर कर लेनी चाहिए इससे आपको भी पता चल जाएगी कि हमारे जरूरत के हिसाब से कौन सी गाड़ी हमारे लिए अच्छी है।

नोट: किसी भी गाड़ी को बिना पूरी जानकारी और बिना टेस्ट ड्राइव के नहीं खरीदनी चाहिए।

Leave a Comment