आजकल के युवा लोग अक्सर एक बेहतरीन एडवेंचर गाड़ी की तलाश में रहते हैं,उनके लिए कंपनी ने एक बेहतरीन Hero XPulse 450 तैयार किया है, कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है,जिनको सिर्फ शहर की सड़कों पर बाइक चलाना पसंद नहीं है। बल्कि पहाड़ी इलाके और खराब रास्तों पर भी यात्राओं के शौकीन हैं।
Hero X Pulse 450 में 421cc का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा। बताए गए रिपोर्ट्स के अनुसार यह इंजन 46.6PS की पावर और 38NM का टार्क पैदा करता हैं,इसके साथ ही 6 स्पीड गियरबॉक्स और कई आधुनिक फीचर भी मिलते हैं।
इस बाइक की जानकारी सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही हैं।आखिर भारत में Hero X Pulse 450 कितने रुपए में मिलेगी और इस गाड़ी में ऐसा क्या खास है,जो इसे बाकी गाड़ियों से अलग बनाता हैं। आगे विस्तार से जानेंगे।
Hero X Pulse 450 की कीमत कितनी हो सकती हैं?
नई गाड़ी खरीदने वाले लोगों के लिए यह सवाल दिमाग में सबसे पहले आता हैं। Hero X Pulse 450 के बारे मे भी लोग यही सवाल सबसे ज्यादा कर रहे हैं।
कंपनी ने अभी तक कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स और बाजार में चले शुरुआती अनुमानों के अनुसार इस बाइक की कीमत ₹300000 हो सकती है।
अगर कंपनी इस गाड़ी को इसी कीमत में पेस करती है। तो उन खरीदारों के लिए यह गाड़ी दिलचस्पी बढ़ा सकती जिनको एडवेंचर और महंगी गाड़ी पसंद है।
हालांकि अभी इसको सिर्फ अनुमान ही मानना चाहिए क्योंकि क्योंकि कंपनी ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Video-
यह भी पढ़े- Honda CB250SS Scrambler Concept:249cc इंजन के साथ आई गाड़ी
Hero X Pulse 450 इंजन कैसा है?
अक्सर किसी भी गाड़ी के इंजन की पहचान उसके इंजन और खराब रास्तों पर पता चलती हैं। X Pulse 450 में Hero कंपनी ने इसी बात पर ध्यान दिया है।
इस मोटरसाइकिल में 421cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता हैं। यह 46.6PS की पावर और 38NM का टार्क पैदा करता हैं।
इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा भी दी गई हैं। इसका फायदा ज्यादातर तब मिलता जब राइडर को तेजी से गियर बदलने और अचानक डाउनशिफ्ट करना पड़े।
इसकी क्षमता को देखते हुए X Pulse 450 उनको पसंद आ सकती हैं जो अपनी गाड़ी से शहर के अलावा हाईवे पर भी बेहतरीन प्रदर्शन चाहते हैं।
खराब रास्तों पर कैसा है प्रदर्शन
महंगी और एडवेंचर बाइक से लोग ऐसे रास्तों पर चलाना चाहते हैं,जहां सामान्य बाइक नहीं चल पाएगी कही पर गड्ढे मिलते हैं,तो कही पर मिट्टी भरे रास्ते मिल जाते हैं। जहां पर सामान्य बाइक का चलना मुमकिन नहीं है।
Hero XPulse 450 में आगे की ओर 43MM KYB USD फ्रंट फोर्क मिल सकता हैं। और इसमें 225mm का सस्पेंशन ट्रैवल मिल सकता हैं,इसके साथ साथ 22 स्टेप सेटिंग की सुविधा भी दी गई हैं।
मोबाइल कनेक्टिविटी और TFT डिस्प्ले
आज कल लोग गाड़ी को खरीदते समय सिर्फ इंजन की ताकत नहीं देखते हैं,बल्कि ऐसी सुविधाएं भी चाहिए जो सफर के समय काम आ सके।
Hero ने X Pulse 450 में TFT डिस्प्ले दिया है,इसकी जरूरी बात यह है कि Android auto और Apple car play का सपोर्ट है।इसकी सहायता से लोग अपनी गाड़ी को मोबाइल से कनेक्ट करके नेविगेशन जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।
यदि आप वाहन चला रहे है,और किसी लंबे सफर पर जा रहे हैं,तो आपको बार बार स्मार्टफोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी इसीलिए यह फीचर लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं।
यह भी पढ़े- Kawasaki Z300 के 7 बड़े नुकसान, खरीदने से पहले जाने बातें
Hero X Pulse 450 में चार राइडिंग मोड
हर रास्ते एक जैसे नहीं होते और सभी रास्तों पर एक जैसी सेटिंग काम नहीं आती हैं,और कच्चे रास्ते पर तरीका भी काफी बदल जाता हैं।
इन सभी बातों को ध्यान में रखें हुए Hero X Pulse 450 में चार राइडिंग मोड दिए गए हैं।
- Rain Mode बारिश और फिसलन वाली सड़कों को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं।
- Road Mode सामान्य सड़क पर रोजाना बाइक चलाने के लिए हैं।
- Trail Mode कच्चे और हल्के रास्तों के लिए उपयोगी
- Off Road Mode मुश्किल रास्तों पर राइडिंग के लिए दिया गया हैं।
इन मोड़ के साथ ही ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS की अलग अलग सेटिंग भी मिलती हैं।
किन गाड़ियों से होगा Hero X Pulse 450 का मुकाबला
जब से Hero X Pulse 450 बाजार में आई है,तब से कुछ बेहतरीन एडवेंचर गाड़ियों से इसकी तुलना होनी शुरू हो गई हैं। जैसे Royal Enfield Himalayan 450,KTM 390 Adventure S, जैसी गाड़ियों से हो सकता हैं।
यह भी पढ़े- Volvo EX90 और ES90 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज

निष्कर्ष
Hero X Pulse 450 को कंपनी एडवेंचर बाइक सेगमेंट में बाजार में पेस करने वाली है,लेकिन खरीदारों को इंतजार है,की इसकी स्पष्ट कीमत कितनी हो सकती हैं,फिलहाल ग्राहकों को अभी कीमत की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए और पूरी आधिकारिक जानकारी के बाद ही गाड़ी को लेने का विचार करे या बुकिंग कन्फर्म करे।