India vs UAE Hong Kong Sixes 2026: भारत और UAE के बीच हुए इस मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में लोगों को भारत से अच्छी बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद थी लेकिन टीम ने न तो गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया न तो बल्लेबाजी में। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 ओवर में 94 रन बनाए लेकिन जवाब देने उतरी UAE टीम ने इतनी तेज गति से रन बनाए कि भारतीय गेंदबाजों को समझने का मौका ही नहीं दिया।
खासकर UAE के कप्तान खालिद शाह इस मैच में काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की उन्होंने मात्र 14 गेंद का सामना किया और 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली दूसरी तरफ खेल रहे अंश टंडन ने भी उनका पूरा साथ दिया।
दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पारियों की दम पर UAE ने 4.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इस मुकाबले में भारत कहां पीछे रह गई और UAE मैं इतनी जल्दी लक्ष्य को कैसे हासिल कर लिया आइये आगे सब कुछ जानते हैं।
India vs UAE Hong Kong Sixes 2026: भारत की शुरुआत
टॉस जीतकर UAE ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी लेकिन शुरुआती ओवरों में ही भारत को विकेट गंवाने पड़े।
नीतीश राणा ने मात्र 2 गेंद का सामना किया और 6 रन बनाए और विकेट गवांकर पवेलियन लौट गए किसी भी फॉर्मेट में यदि शुरुआती विकेट जल्दी गिरता है, तो टीम के लिए काफी मुश्किल खड़ी हो सकती हैं।
लेकिन भारत की ओर से राहुल त्रिपाठी ने आते ही तेजी से 7 गेंदों में 24 रन बनाएं और टीम को संभालने की कोशिश की उनके साथ में ही कुणाल पांड्या ने भी 8 गेंदों में 15 रन बनाए।
लेकिन भारतीय टीम को जिस पारी की जरूरत थी वह आखिरी तक देखने को नहीं मिली।
यह भी पढ़े- Abhishek Sharma Record:अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे सूर्यकुमार के 2 बड़े रिकॉर्ड?
टी नटराजन ने दिखाई बल्लेबाजी में दम
भारत की ओर से बल्लेबाजी कर रहे टी नटराजन ने बल्लेबाजी में लोगों को प्रसन्न किया है,उन्होंने मुश्किल समय में काफी तेज गति से बल्लेबाजी की और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
नटराजन ने मात्र 14 गेंद का सामना किया और 38 रन बनाएं। उनकी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी बल्लेबाजी को देखकर लगा कि भारत का स्कोर 100 रन के पार जा सकता है, लेकिन किसी दूसरे बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया।
लेकिन आखिरी में भारतीय टीम ने 6 ओवरों में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए।
कप्तान खालिद शाह के आते ही बदल गया मैच का रुख
95 रन का लक्ष्य देखने में बहुत बड़ा नहीं था लेकिन भारत को उम्मीद थी कि शुरुआती विकेट लेकर दूसरी टीम पर दबाव बनाएंगे और लक्ष्य को पाने से रोकने की कोशिश करेंगे। लेकिन मैदान में जो हुआ हुआ इसके उल्टा था।
मैदान पर कप्तान खालिद ने उतरते ही पहले ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाया उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर इस तरह से आक्रमण किया कि उनको सोचने का मौका ही नहीं मिला।
खालिद ने नाबाद 14 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली उनकी पारी में कुल 3 चौके और 6 छक्के शामिल थे जिस तरह से उन्होंने रन बनाए उसके हिसाब से मुकाबला एकदम एकतरफा हो गया।
दूसरी तरफ खेल रहे अंश टंडन ने भी 12 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए उनकी पारी में कुल 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
दोनों बल्लेबाजों आखरी तक क्रीज पर टिके रहे और UAE ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह भी पढ़े- IND vs WI: श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक भारत ने जीता मैच
भारतीय गेंदबाजों के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा
इस मुकाबले में UAE के बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज कमजोर दिखाई दिए।
टी नटराजन ने अपने 2 ओवर में 43 रन दिए और शशांक सिंह ने 1 ओवर में 17 रन दिए जबकि नीतीश राणा 1 ओवर में 24 रन खर्च किये।
इस मैच में भारतीय गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिला। और UAE के बल्लेबाजों ने इतनी आसानी से रन बनाए जिसने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई।
India vs UAE Hong Kong Sixes 2026 का पूरा स्कोरकार्ड
बल्लेबाजी टीम स्कोर
भारत 94/6 (6 ओवर)
UAE 97/0 (4.2 ओवर )
मैच का परिणाम UAE ने 10 विकेट से मैच जीता
भारत के प्रमुख बल्लेबाज
- टी नटराजन – 14 गेंद (38 रन)
- राहुल त्रिपाठी – 7 गेंद ( 24 रन)
- कुणाल पांड्या – 8 गेंद ( 15 रन)
UAE के बल्लेबाज
- कप्तान खालिद शाह- 14 गेंद (52* रन)
- अंश टंडन – 12 गेंद (39* रन)
इस मुकाबले के बाद भारत को क्या सीखने की जरूरत है?
भारत की हार को सिर्फ गेंदबाजो के खराब प्रदर्शन से जोड़ना सही नहीं होगा बल्लेबाजी में भी टीम को बेहतर सुधार की जरूरत है।
94 रन इस छोटे मुकाबले में चुनौती पेस कर सकता हैं,लेकिन इसके लिए गेंदबाजों को शुरुआती विकेट जल्दी गिराना होगा और विकेट गिराने में भारतीय गेंदबाज सफ़ल नहीं रहे जिससे यह मुकाबला हाथ से निकल गया।
Hong Kong Sixes 2026 इतना अलग क्यों है?
अगर आप सामान्य क्रिकेट देखते हैं, तो Hong Kong Sixes का अंदाज आपको थोड़ा अलग दिखाई दे सकता है,इस टूर्नामेंट में केवल एक टीम से 6 खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं, और एक पारी में केवल 6 ओवर खेले जाते हैं।
इस वजह से यहां बल्लेबाजों के पास क्रीज पर समय देने का मौका नहीं होता है, शुरुआत से ही रन बनाने पड़ते हैं, छक्के और चौके इस फॉर्मेट की खास पहचान है।
यह भी पढ़े-Hardik Pandya की जगह Suryansh shedge की एंट्री

निष्कर्ष: UAE ने अपने प्रदर्शन से जीता मैच
India vs UAE Hong Kong Sixes 2026 का मुकाबला भारतीय फैंस के लिए भले ही निराशाजनक रहा है,लेकिन UAE के बल्लेबाजो ने अच्छा क्रिकेट खेला और अपनी टीम को जिताने में सफ़ल रहे।
भारत के लिए बल्लेबाजी में टी नटराजन और राहुल त्रिपाठी ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।
लेकिन यदि भारतीय टीम आने वाले मैच जीतने होंगे तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।