खेल

Ishan Kishan Biography: बचपन के संघर्ष से टीम इंडिया तक, करोड़ों की कमाई और लव लाइफ की पूरी कहानी

Ishan Kishan Biography 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेट कीपर ईशान का जीवन बहुत संघर्ष भरा रहा उन्होंने शुरुआत में बहुत मेहनत की और कठिन परिस्थितियों का सामना किया आज ये भारत के बेहतरीन युवा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं,ईशान किशन ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी कम ही उम्र में वो अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे इनका लगातार अच्छा प्रदर्शन देखकर इनके माता पिता ने इनको झारखंड भेज दिया वहां पर घरेलू टीम के लिए चयनकर्ता आए हुए थे उनका एकेडमी स्तर पर अच्छा प्रदर्शन देखकर झारखंड की टीम में शामिल कर लिया।

जन्म और परिवार

Ishan kishan biography 2026
Ishan kishan

युवा क्रिकेटर ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 में बिहार के अंदर आने वाला पटना में हुआ था इनके पिता का नाम प्रणव कुमार पांडे और माता का नाम सुचित्रा सिंह उनके बड़े भाई का नाम राज किशन है।राज किशन ने भी क्रिकेट खेला लेकिन बड़े मंच पर कभी मौका नहीं मिला और साथ ही ईशान अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे तो क्रिकेट छोड़कर ईशान किशन को सपोर्ट किया।

पढ़ाई

ईशान किशन ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत पटना से की थी लेकिन पढ़ाई में उनका मन नहीं लगा और खेल में उनका मन ज्यादा लग रहा था बिहार में मौका कम मिलने के कारण इनको झारखंड जाना पड़ा वही से अपने क्रिकेट पर पूरा ध्यान दिया।

घरेलू क्रिकेट कैरियर

ईशान ने झारखंड टीम से ही अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की उनकी तेज गति से बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया वर्ष 2016 में उनको इंडियाU19 टीम का कप्तान बनाया गया उनकी कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची लेकिन फाइनल में उनको हार का सामना करना पड़ा।

यह भी देखे:

इंडियन प्रीमियर लीग कैरियर

Ishan kishan 2026 Photo
Ishan kishan: instagram

ईशान किशन को IPL में शुरुआत में गुजरात लायंस ने खरीदा था इसके बाद यह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को कई महत्वपूर्ण मैचे जिताए उनकी बेहतरीन पारियां को देखकर मुंबई उन पर हर साल रुपए बढ़ाती गई लेकिन साल 2025 में मुंबई ने उनको रिलीज़ कर दिया और सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में उनको खरीदा।

अन्तर्राष्ट्रीय कैरियर

ईशान ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया और डेब्यू मैच में ही अर्धशतक लगाकर सभी प्रभावित कर लिया इसके बाद उन्होंने वनडे और टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन करके जगह बना ली।

ईशान किशन के कुछ जबरदस्त रिकॉर्ड

  • वनडे में दोहरा शतक सबसे कम उम्र वाली लिस्ट में।
  • बांग्लादेश के खिलाफ 210 रनों पारी कम गेंदों में।
  • अपने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू मैच में अर्धशतक

Ishan Kishan Net worth

Social media रिपोर्ट्स के अनुसार किशन की अनुमानित नेट वर्थ ₹60 से 70 करोड़ रूपये के बीच मानी जा रही हैं।

इनकी कमाई यहां से होती हैं:

  • बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट
  • ब्रांड एडोसमेंट
  • IPL season सैलरी
  • Social media प्रोमोशन

निष्कर्ष

ईशान किशन की सफलता यह बताती हैं,कि अगर आप सही फील्ड में मेहनत कर रहे हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता किसी भी व्यक्ति को ऊंचाई तक ले जा सकती हैं,बिहार से निकलकर इंडिया क्रिकेट टीम तक का सफर काफी लोगों को मोटिवेट करता हैं,आने वाले समय में किशन बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

FAQs

Q.1 Ishan Kishan का जन्म कब हुआ था

ईशान किशन का जन्म 17 जुलाई 1998 को पटना में हुआ था।

Q.2 Ishan Kishan कहां के रहने वाले हैं?

ईशान किशन पटना (बिहार) के रहने वाले हैं।

Q.3 ईशान किशन कितने वर्ष के हैं?

ईशान किशन 2026 में 27 साल के पूरे हो चुके हैं।

Q.4 क्या ईशान किशन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है?

हा ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली डबल सेंचुरी लगाई थी।

Q.5 Ishan Kishan की Net worth कितनी है?

ईशान किशन की अनुमानित नेट वर्थ 60 से 70 करोड़ रुपए के आस पास बताई जाती हैं।

#IshanKishan#IshanKishanBiography#TeamIndia#IndianCricketer#CricketNews#IPL#MumbaiIndians#SportsNews#Biography#HindiNews#Todaykhabar24

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *