PBKS VS MI: श्रेयस अय्यर की यह कैच देखकर रह गए सब हैरान……..

वानखेड़े स्टेडियम में शानदार फील्डिंग करते हुए श्रेयस अय्यर ने हार्दिक पंड्या को आउट कराया,अय्यर के इस अविश्वसनीय कैच ने मैच का रुख ही बदल दिया.मुंबई 195 रन ही बना सकी.जबकि डिकॉक ने शानदार शतकीय पारी खेली अय्यर का यह कैच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है,

श्रेयस अय्यर की यह अविश्वसनीय कैच देखकर रोहित सूर्या भी रह गए हैरान..

आईपीएल 2026 का यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई vs पंजाब के बीच में खेला जा रहा था,इस मुकाबले में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा अय्यर ने एक ऐसा कमाल कर दिखाया , जिसे आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन कैचों में से एक माना जाएगा,पंजाब किंग्स के कप्तान ने शानदार कोशिश से मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है,यह घटना मैच के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई.जब पंजाब किंग्स के गेंदबाज मार्को जॉन्सन गेंदबाजी कर रहे थे.हार्दिक ने ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर जोरदार शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले से सही कनेक्ट नहीं हो पाई और गेंद हवा में तेज लॉन्ग ऑन की दिशा में चली गई.

हवा में लगाई छलांग

लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे श्रेयस अय्यर ने यहां कमाल कर दिया. वह अपनी बाई ओर दौड़कर हवा में उछले और गिरते हुए गेंद को अपने सिर के ऊपर से पकड़ लिया.खास बात यह रही की संतुलन बिगाड़ने के बाद उन्होंने जबरदस्त समझदारी दिखाई और हवा में रहते हुए भी गेंद को लॉन्ग ऑफ पर खड़े फील्डर की तरफ फेंक दिया.जहां Xavier Bartlett ने आसान कैच को पूरा किया.

 

रवि शास्त्री रह गए हैरान

कमेंटेटर रवि शास्त्री भी इस शानदार प्रयास को देखकर हैरान रह गए.उन्होंने श्रेयस की कोर स्ट्रेथ और बैलेंस की जमकर तारीफ की है.यह कैच जितना मुश्किल था उतना शानदार भी.इस कैच के बाद श्रेयस अय्यर ने मुंबई के दर्शकों की ओर इशारा करते हुए अपने कान पर हाथ रखा . जैसे कि वह पूछ रहे है ,कि अब आवाज क्यूं बंद हो गई उनका यह रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है,

 

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन वायरल

डगआउट में बैठे सूर्याकुमार हैरान रह गए जबकि उनके साथ में बैठे रोहित शर्मा ने भी इस अविश्वसनीय प्रयास अविश्वास जताया.

Mumbai vs punjab kings: रोहित- सूर्या रिएक्शन वायरल

मैच की बात करे तो आज मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का दिन अच्छा नहीं रहा.उन्होंने 12 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 14 रन ही ब सके और अहम मौके पर आउट हो गए.उनकी इस धीमी पारी का असर टीम के स्कोर पर भी पड़ा.जबकि क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 112 रन बनाए.लेकिन मुंबई इंडियंस 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी और 20 ओवर में 195/6 रन ही बना सकी.

इस तरह श्रेयस का यह शानदार कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.जिसने न सिर्फ मैच का रुख बदला बल्कि सभी फैंस को भी हैरान कर दिया.।

—- समाप्त ——🔺

Leave a Comment