सीतापुर न्यूज

सीतापुर ब्रेकिंग न्यूज: जिले में आज क्या-क्या हुआ? पढ़ें सभी बड़ी खबरें

Sitapur में इन दिनों रोजाना नई नई घटनाएं सामने आ रही हैं,बढ़ती गर्मी के कारण लोग काफी परेशान,रोजाना दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही हैं,महगाई और बेरोजगारी सभी लोगों के लिए चिंता का विषय बन रहा हैं,सरकार द्वारा सड़क चौड़ी करने का आदेश मिल चुका है,स्कूलों में होगी छुट्टी,सीतापुर जिले में बनेंगी 2 बड़ी पानी की टंकी, नैमिष धाम में बना पहला आध्यात्मिक पार्क,वंदे मातरम् ट्रेन में सांड टकराया,पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,सीतापुर के 7 केंद्रों में आज लेखपाल परीक्षा आयोजन, इन सभी महत्वपूर्ण खबरों को हम विस्तार से जानेंगे।

Sitapur breaking news
Sitapur today news

भीषण गर्मी से लोग परेशान

उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले में भीषण गर्मी के चलते लोग काफ़ी परेशान नजर आ रहे है,बुजुर्ग लोगों का मानना है कि बहुत सालों के बाद ऐसी गर्मी आई है,जिससे लोग परेशान हैं,गर्मी के कारण तो लोग परेशान ही है,साथ ही लाइट का समय से न आना परेशानी का सबसे बड़ा कारण है,दोपहर में लू चलने की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

छुट्टी का आदेश

इतनी भयानक गर्मी को देखकर कक्षा 1 से कक्षा 8 तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश सरकार द्वारा दे दिया है,सरकार ने आदेश देते हुए कहा है कि अगर अभी भी एक भी स्कूल को खुला पाया गया तो उसकी मान्यता जब्त कर ली जाएगी।

सड़क चौड़ीकरण

सीतापुर में बेहतर विकास की तैयारी हो रही हैं,सीतापुर जिले को बेहतर सुविधा देने का काम जोरो शोरो से चल रहा हैं,रेउसा सड़क मार्ग से महमूदाबाद मार्ग के सड़क चौड़ी करने का काम जल्द ही चालू हो जाएगा,बहराइच जाने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन खबर है।

सीतापुर में बनेंगी 2 बड़ी पानी की टंकी 

सीतापुर जिले में सरकार ने 18 हजार घरों में नया पानी कनेक्शन देने का वादा किया है,सरकार ने बताया है,की यह टंकी बहुत मजबूती से बनाई जानी चाहिए,इसके लिए सरकार ने 46 करोड़ रुपए की लागत दी हैं।

नैमिषशरण्य धाम में बना पहला पार्क

नैमिष धाम Sitapur जिले का ही नहीं बल्कि पूरे भारत के पवित्र धामों में से एक माना जाता है,यह धाम भारत के सीतापुर जिले में स्थित हैं,कहा जाता है,नैमिष धाम में अभी तक कलयुग की साया नहीं पड़ी हैं,और यही पर एक बड़ा आध्यात्मिक पार्क बनाने का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा,जिसके लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपए की लागत दी हैं।

ट्रेन से टकराया सांड

Sitapur में एक बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आई है,वंदे मातरम् ट्रेन से अचानक सांड टकराने से ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया,खुशी की बात यह है की बैठे लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

यह भी पढ़े:सीतापुर सड़क हादसा: शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

लोग बेरोजगारी और महंगाई के चलते अब चोरी करने का जुगाड़ सोच रहे है,वही पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जो चोरी करने की योजना बना रहे थे,दूसरे मामले में 6 चोरी के मोबाइल बरामद हुए।

1500 गांवों की बिजली कटी 

जल्द ही Sitapur जिले के कुछ गांव में तेज आंधी और हल्की बारिश की वजह से कई जगह पेड़ टूटे और कई जगहों पर खम्बे गिरे जिसके वजह से सीतापुर के लगभग 1500 से अधिक गांवों में बिजली नहीं पहुंच पाई।

लेखपाल मुख्य परीक्षा

Sitapur जिले में आयोजित लेखपाल की परीक्षा 7 केंद्रों में रखी गई,जिसके लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़े:सीतापुर में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए 2 बच्चों की दर्दनाक मौत

अचानक पलटी बस

Sitapur जिले के सदना थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक गड्ढा में जाने से पलट गई, बताया जा रहा हैं कि बस में लगभग 45-50 लोग बैठे थे, कई लोगों की तुरंत मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल ले गए, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर

सीतापुर से हरदोई वाली रोड पर अचानक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई, दो युवक की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक युवक घायल हुआ है,पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़े:Sitapur news: बहन की डोली उठने से पहले ही अचानक उठी भाई की अर्थी

निष्कर्ष 

आज का दिन हम लोगे के लिए बड़ी परेशानी लेकर आया हैं,आज कई ऐसी दुर्घटना देखी गई जिनमें लोगों की मौत हो गई,और कई लोग तो घायल भी हुए हैं,गर्मी ने अपनी बढ़ती गति बरकरार रखी हैं,आज हमने देखा है कि ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से 2 लोगों की मौत हो गई हैं,इन सभी दुर्घटनाओं ने यह संकेत दे दिया है कि हमेशा गाड़ी को आराम से सोच समझकर चलाना चाहिए।

#SitapurNews #SitapurBreaking #SitapurToday
#UPNews #BreakingNews #SitapurHindiNews
#SitapurLatestNews #UPBreakingNews
#TodayNewsHindi #ViralNews

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *