Vivo Y32 5G Price:स्मार्टफोन ख़रीदते समय ही किसी की पसंद अलग होती हैं। किसी को अच्छा कैमरा चाहिए तो किसी को स्पीड और कुछ लोग तो फोन की मजबूती और परफॉर्मेंस को ज्यादा महत्व देते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Vivo Y32 5G में सभी जरूरी फीचर्स दिए है। जिसमें आपको सब कुछ एक साथ मिल सकता हैं।
इस स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा चर्चा तो इसकी बड़ी बैटरी की वजह से हो रही हैं। Vivo Y32 5G में आपको 8,000 MAH की बड़ी बैटरी मिल सकती हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए है।जो इस स्मार्टफोन प्रीमियम स्मार्टफोनो की लिस्ट में जोड़ते हैं।
आगे जानेंगे Vivo Y32 5G की कीमत कितनी है। और इसमें कौन कौन से फीचर्स दिए गए हैं।
Vivo Y32 5G Price in India
सबसे पहले हम बात करते हैं।इस मोबाइल के कीमत की क्योंकि लोग जब मोबाइल खरीदने का विचार करते हैं। तो सबसे पहले यह देखते हैं कि उनकी जेब पर कितना खर्च आएगा।
Vivo Y32 5G की नेपाल में शुरुआती कीमत NPR 39,999 हैं,और भारतीय रुपये में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 25,000 रुपए के आस पास हो सकती है। हालांकि यह कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सिर्फ मुद्रा के अनुसार अनुमान लगाया गया है।
भारत में इस फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी कंपनी के द्वारा नहीं दी गई है। इसलिए फिलहाल 25,000 रुपए की कीमत मानना अभी सही नहीं होगा।
Video-
यह भी पढ़े- Vivo S70 Pro में मिलेगा 200MP कैमरा! 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स
120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले
अगर हम इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 6.87 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकती हैं। इसका रेजोल्यूशन 1592×720 Pixel हो सकता हैं। बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ 120HZ का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल सकता है।
इसका फायदा फोन चलाते वक्त पता चलेगा खासकर सोशल मीडिया चलाते समय, रील स्क्रॉल करते समय, या फिर गेम खेलते समय आपको महसूस होगा कि हमारी स्क्रीन काफी स्मूथ चल रही हैं।
इसके साथ ही Vivo Y32 5G में 1,300 निट्स तक की पीक आउटडोर ब्राइटनेस बताई गई हैं। इससे तेज़ रोशनी के बावजूद स्क्रीन देखने में मदद मिल सकती हैं।
Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से चलेगा फोन
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Vivo ने इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया है। यह 4nm की तकनीक पर बनाया गया प्रोसेसर हैं।
इसके अलावा स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी मिलता हैं। अगर काफी स्टोरेज कम पड़ जाए तो माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता हैं।
यदि आपको रोजाना व्हाट्सएप्प चलाना हो या यूट्यूब पर वीडियो देखना हो तो इन कामों के लिए यह उपयोगी हो सकता हैं। लेकिन अभी गेम खेलने वालों के लिए वास्तविक रिव्यू का इंतजार करना चाहिए।
Vivo Y32 5G का कैमरा कैसा है?
इस स्मार्टफोन में कैमरा भी ठीक ठाक दिया गया हैं। मोबाइल के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया हैं।जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया हैं।
और इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया हैं।
लेकिन सिर्फ मेगापिक्सल देखकर कैमरे की क्वालिटी नहीं देखी जा सकती हैं।फोटो कैसा आता हैं। इसका पता वास्तविक रिव्यू के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़े- Apple iPhone Duo की प्री-ऑर्डर शुरू, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे
Vivo Y32 5G में मिलेगी 8,000 MAH बैटरी
Vivo Y32 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। इस स्मार्टफोन में 8,000 MAH बड़ी बैटरी दी गई है,जो दूसरे स्मार्टफोन की तुलना में यह बैटरी काफी बड़ी है।
और साथ ही कंपनी ने इसमें 44W की फास्ट चार्जिंग सुविधा भी दी है। जिससे मोबाइल कम समय में फुल चार्ज हो जाएगा और बड़ी बैटरी होने के साथ ही इस स्मार्टफोन को काफी समय तक इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
इस स्मार्टफोन में 7.5W की रिवर्स चार्जिंग सुविधा भी दी गई हैं।इससे अगर दूसरे स्मार्टफोन को चार्ज करना है।तो चार्ज किया जा सकता हैं।
Android 16 और कनेक्टिविटी फीचर
इसमें आपको सॉफ्टवेयर Android 16 पर आधारित OriginOS 6 मिलता हैं,कनेक्टिविटी के लिए WI-FI 5, ब्लूटूथ 5.1, NFC और USB जैसे Type-C फीचर दिए गए हैं।
फोन को अनलॉक करने के लिए साइड में सेंसर भी दिया गया हैं।
क्या Vivo Y32 5G को खरीदना चाहिये
अगर आप चाहते हैं, की हमारे पास जो मोबाइल हो उसमें बड़ी बैटरी हो और फास्ट चार्जिंग सुविधा भी हो तो आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
लेकिन सबको यह स्मार्टफोन पसंद आए ऐसा तो नहीं है,लेकिन मेंरी राय यह है,की यदि आप एक नए स्मार्टफोन की तलाश में हैं। और नया मोबाइल खरीदना चाहते हैं।तो इसे आप एक बार जरूर देखे।
यह भी पढ़े- Nothing OS 5.0: नए फीचर्स के साथ बदलेगा फोन का अंदाज

निष्कर्ष
Vivo Y32 5G उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो बार-बार फोन को चार्ज करने से परेशान रहते हैं,और एक बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
लेकिन अभी भारतीय बाजार में इसकी कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जल्दबाजी में हमें फैसला नहीं लेना चाहिए पहले पूरी जानकारी जान ले उसके बाद ही हमें फोन को खरीदना चाहिए।