Bangladesh vs India Match Scorecard: बांग्लादेश को हराकर भारत जीता

Bangladesh vs India Match 2026 Scorecard: आज भारत और बांग्लादेश के खिलाफ एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला जिसमें भारत की जीत हुई यदि भारत की मैच बांग्लादेश के खिलाफ हो और रोमांच देखने को न मिले ऐसा तो बहुत कम ही देखने को मिलता हैं।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए जबकि इसके जवाब में भारतीय टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के बाद लक्ष्य हासिल कर लिया और भारतीय टीम यह मैच जीतने में कामयाब हुई।

भारतीय टीम को जीत दिलाने में शशांक सिंह की बल्लेबाजी सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं,उन्होंने मात्र 15 गेंदों में 50 रन बना दिए वहीं गेंदबाजी में कुणाल पांड्या ने 3 विकेट लेकर बांग्लादेश की टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।

भारत में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया इसके बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे और वह शुरुआत से ही तेज रन बनाने की कोशिश करने लगे।

Hong Kong Sixes का फॉर्मेट बाकी फॉर्मेटो से काफी अलग है, इस फॉर्मेट में एक टीम को सिर्फ छह ओवर बल्लेबाजी करने का मौका दिया जाता है, ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने पड़ते हैं, जिससे उनके विकेट गिरने के चांस भी ज्यादा रहते हैं।

बांग्लादेश की टीम ने बहुत अच्छी शुरुआत की और तेजी से रन बनाने का प्रयास किया लेकिन भारत के गेंदबाजों ने बीच बीच में रनों के ऊपर विराम लगाया।

यह भी पढ़े- India vs UAE Hong Kong Sixes 2026: भारत की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी भी रही कमजोर

Bangladesh Batting Scorecard

बांग्लादेश के लिए अबू हाईदर ने इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए उन्होंने अपनी तेज पारी में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे।

बल्लेबाज              रन                                           गेंद

हबीबुर सोहन         18                                            6


शब्बीर रहमान        13                                            4


मृत्तुन्जय चौधरी       0                                              1


अबू हाईदर           62*                                           18


अहरार अमीन        2                                               3


चौधरी एमडी        12                                              5


अतिरिक्त रन         9                                                –


कुल रन            116/5                                 6 ओवर

बांग्लादेश के स्कोरकार्ड को ध्यान से देखों तो यह पता चलता है, कि अबू हाईदर ने अकेले ही बड़े स्कोर की जिम्मेदारी संभाली अगर उनको दूसरे बल्लेबाजों का जरा सा भी साथ मिल जाता तो टीम का स्कोर और भी बड़ा हो सकता था।

क्रुणाल पंड्या की गेंदबाजी ने रोकी रन की रफ्तार

भारतीय गेंदबाजों के लिए अबू हाईदर को रोकना आसान नहीं था लेकिन क्रुणाल पंड्या ने अपने अनुभव को दिखाया और 2 ओवर में मात्र 25 रन देकर 3 विकेट लिए।

इस मैच में राहुल त्रिपाठी को भी एक विकेट मिला और बाकी के गेंदबाजों को भले ही विकेट नहीं मिला लेकिन बांग्लादेश 6 ओवर में 116 तक रोकने में उनका सहयोग रहा।

यह भी पढ़े- Abhishek Sharma Record:अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे सूर्यकुमार के 2 बड़े रिकॉर्ड?

India Bowling Scorecard

इस मुकाबले में कुलवंत खेजरोलिया ने 1 ओवर में 24 रन दिया और क्रुणाल पांड्या ने 2 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट भी हासिल किया और साथ ही राहुल त्रिपाठी  ने 1 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया जबकि नीतीश राणा 1 ओवर में 11 रन और राहुल तेवतिया 1 ओवर में 28 रन खर्च किया।

खासकर क्रुणाल पांड्या ने बांग्लादेश को बड़े स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

Bangladesh vs India Match 2026 2nd Innings: शशांक सिंह ने खेली तूफानी पारी

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और साथ ही शशांक सिंह और राहुल त्रिपाठी ने तेजी से रन बनाकर इस मैच को भारत के पक्ष में कर दिया।

इस मैच में शशांक सिंह ने मात्र 15 गेंदों में नाबाद 50 रन की तूफानी पारी खेली और उनकी इस पारी में 1 चौका और 7 शानदार छक्के शामिल रहे।

वहीं साथी खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी ने मात्र 12 गेंदों में तेज गति से 32 रन बनाए और उनके इस पारी में कुल 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे नीतीश राणा और राहुल तेवतिया ने भी तेजी से रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़े- IND vs WI: श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक भारत ने जीता मैच

Bangladesh vs India Match 2026
Bangladesh vs India Match

 

India Batting Scorecard

बल्लेबाज           गेंद                                            रन

शशांक सिंह         15                                            50


राहुल त्रिपाठी       12                                            32


नीतीश राणा         4                                              10*


राहुल तेवतिया      5                                              16*


अतिरिक्त रन        9                                               –


कुल रन            117/1                                          6

भारत ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।

Player Of The Match: कौन बना मैच का असली हीरो

इस मुकाबले में क्रुणाल पांड्या को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का विजेता चुना गया इस मैच में इन्होंने 2 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट भी हासिल किया।

हालांकि बल्लेबाजी में शशांक सिंह की विस्फोटक बैटिंग भी जीत का एक बड़ा कारण है,शशांक सिंह ने मात्र 15 गेंदों में 50* रन बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया है।

Bangladesh vs India Match Result: भारत ने 5 विकेट से दर्ज की जीत

अगर हम इस मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए थे। भारतीय बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को 6 ओवर में हासिल कर लिया था।

भारत की तरफ से शशांक सिंह और राहुल त्रिपाठी ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की जबकि गेंदबाजी में कुणाल पांड्या ने अपना अनुभव दिखाया।

Leave a Comment